Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता के सरकारी आवास परिसर में निकला...

जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता के सरकारी आवास परिसर में निकला 9 फीट का अजगर।

0
266

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भीषण गर्मी के कारण वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल-2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में वन्य जीवों की चहलकदमी बढ़ी चली है। इसी क्रम में एक लगभग 9 फीट का अजगर सांप वन क्षेत्र से भटक कर वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के तीन नंबर पहाड़ ऊपरी शिविर स्थित जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता नवल किशोर भारती के सरकारी आवास परिसर में जा पहुंच। इस बाबत जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता नवल किशोर भारती ने बताया कि गुरुवार की शाम मेरे सरकारी आवास परिसर में कुछ बंदरों की कच कचाहट की आवाज सुनाई पड़ी। जब मैं अपने सरकारी आवास से बाहर निकला तो देखा कि बंदरो के झुंड ने एक अजगर सांप को घेरे हुए हैं।और शोरगुल कर रहे हैं।जिसे देख तत्काल इसकी सूचना वाल्मीकिनगर स्थित वन कार्यालय को दी। इस सूचना पर वन विभाग के स्नैक कैचरो की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद अजगर सांप का सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस बाबत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि अजगर सांप की लंबाई लगभग 9 फीट का था, जिसे वन कर्मियों द्वारा रेस्क्यू कर जटाशंकर के वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!