Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन वन क्षेत्र से भटककर स्कूल में पढ़ने पहुंचा गोहटी।

वन क्षेत्र से भटककर स्कूल में पढ़ने पहुंचा गोहटी।

0
205

छात्र-छात्रों व शिक्षकों में अफरा- तफरी।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वन क्षेत्र से भटककर एक जंगली गोहटी गोल चौक स्थित राजकीय बाल विद्या केंद्र मध्य विद्यालय के गेलेरी में जा पहुंचा।जिसे देखकर शिक्षकों व छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई।विद्यालय के शिक्षक उदय नारायण के द्वारा तत्काल इसकी सूचना वाल्मीकि नगर स्थित वन विभाग को दी गई। इस सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों की टीम ने गोहटी का सुरक्षित रेस्क्यू कर जटाशंकर वन क्षेत्र में छोड़ दिया।इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के श्रीनिवासन नवीन बताया कि वन क्षेत्र से रिहायशी क्षेत्र सटे हुए हैं। इसी कारण कभी कभार वन्य जीव रास्ता भटककर रिहायशी क्षेत्र में आ जाते हैं ।ग्रामीणों से अपील है, कि सतर्क और सजग रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!