Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रखंड बगहा दो में महादलित विकास मिशन शिविर में 12 टोला में...

प्रखंड बगहा दो में महादलित विकास मिशन शिविर में 12 टोला में जमा हुए कई आवेदन

0
248

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा दो में बिहार महादलित विकास मिशन के तहत बुधवार को कई आवेदन जमा हुए। प्रखंड बगहा दो के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि 12 टोला में शिविर लगा। जिसमें एससी एसटी समाज के कई लोगों ने अपने आवेदनों को जमा किया। जिनमें नरवल बरवल, खरहट त्रिभोनी, यमुनापुर ,महुआ आदि शिविर लगा जिसमें कई लोगों ने अपने आवेदन जमा किए। जिला से आए पदाधिकारी ने सभी 12 टोला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बिहार महादलित विकास मिशन को लेकर कल्याण पदाधिकारी के साथ एक बैठक बीडीओ कार्यालय में हुई। बैठक में सहायक योजना पदाधिकारी सूरज कुमार, डीआरसीसी उद्देश्य कुमार और कर्मियों के मौजूदगी में महादलित विकास मिशन के तहत कई बिंदुओ पर चर्चा हुई। सहायक योजना  पदाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि महादलित विकास मिशन के तहत एससी एसटी समुदाय से आने वाले लोगों को बिहार सरकार के 22 योजनाओं का लाभ उनके पंचायत के टोला में मिल रहा। बगहा दो प्रखंड के सभी पंचायतवार में प्रत्येक सप्ताह के बुधवार और शनिवार को शिविर का आयोजन हो रहा है। जिसमें लाभुक अपने समस्याओं को लेकर आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके बाद लाभुकों के पात्रता और अपात्रता की जांच होगी। तदुपरांत लाभुकों को सरकार द्वारा मिलने वाली 22 योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। टोला सेवक और विकास मित्र द्वारा इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिसमें बिजली कनेक्शन, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, एलएसबीए, हर घर नल जल आदि योजनाओं का लाभ एससी एसटी समुदाय के लोगो को मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!