Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन नियमित अध्ययन करने वाले सर्वोच्च अंक प्राप्त करते हैं -पं-भरत उपाध्याय

नियमित अध्ययन करने वाले सर्वोच्च अंक प्राप्त करते हैं -पं-भरत उपाध्याय

0
258

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी, राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के दशमवर्ग में 95प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अपने दौहित्र निखिल कुमार तिवारी का सम्मान करते हुए कहा कि शिक्षा , संस्कार से प्राप्त होती है। विद्या ददाति विनयम! जिंदगी में विद्या सीखने का प्रयत्न करते रहना चाहिए। विद्या से सुख मिलता है, यश और अतुलित कीर्ति प्राप्त होती है। विद्यार्थी को विद्या पहले तो!दुख का मूल जान पड़ती है किंतु पीछे वह बड़ी सुखदायनी होती है। आप सदा इसी तरह से अपनी मेहनत और लगन से यशस्वी बने । इससे घर परिवार और समाज के लोग प्रेरणा लेंगे ।
निखिल कुमार की इस उपलब्धि पर मनंजय कुमार तिवारी, सोनू कुमार तिवारी, दिनेश कुमार गुप्ता ,आचार्य नीरज त्रिपाठी सहित सैकड़ो लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!