Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 8.5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक बाइक व शराब कारोबारी...

8.5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक बाइक व शराब कारोबारी गिरफ्तार, भेजा जेल।

0
206

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

बगहा पुलिस जिला कप्तान सुशांत कुमार सरोज के दिशा- निर्देश पर वाल्मीकि नगर पुलिस द्वारा शराब और शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के भागलपुर सोहरिया गांव में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जितेंद्र राम पिता बृजलाल राम के घर में खड़ी बाइक की डीग्गी से 8.5 लीटर देसी चुलाई शराब को जब्त किया गया। साथ ही बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 22 एम 9449 को भी जप्त करते हुए वाल्मीकि नगर थाना लाया गया। वही पुलिस को देख घटनास्थल से भागने का प्रयास कर रहे आरोपी जितेंद्र राम को पुलिस ने धर दबोचा। इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मध्य निषेध अधिनियम के अंतर्गत थाना कांड संख्या 51/ 25 दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस छापेमारी का नेतृत्व वाल्मीकि नगर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार और पीएसआई आशीष रंजन सिंह कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!