Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन सीबीएसई 10 वीं परीक्षा में आरव राज बने वाल्मीकि नगर टॉपर।

सीबीएसई 10 वीं परीक्षा में आरव राज बने वाल्मीकि नगर टॉपर।

0
295

वाल्मीकि नगर क्षेत्र का नाम किया रोशन।

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के तीन.आर.डी पुल चौक निवासी आरव राज पिता दुर्गेश गुप्ता ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 91.
5 प्रतिशत लाकर वाल्मीकि नगर टॉपर बन कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। वहीं दूसरी ओर आर्यन वर्मा पिता सुनील सोनी तीन.आर.डी पुल निवासी 90 प्रतिशत एवं साहिल कुमार पिता साधु सहनी लव कुश घाट निवासी 87.5 प्रतिशत लाकर वाल्मीकी नगर में अव्वल हुए है। जिससे वाल्मीकि नगर के ग्रामीणों में खुशी की माहौल व्याप्त है। बताते चले की आरव राज के पिता दुर्गेश गुप्ता एक किराना व्यवसाय हैं। अपना एक छोटा सा किराना दुकान चलाकर अपने जीव को पार्जन करते हैं। वहीं मां सलोनी गुप्ता हाउसवाइफ है।वाल्मीकि नगर टॉपर बनने पर आरव राज, आर्यन वर्मा, साहिल कुमार के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताते चले की पिछली बार भी वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के गोल चौक स्थित सेंट जेवियर स्कूल के बच्चों ने वाल्मीकि नगर का नाम रोशन किया था। इस बार भी सेंट जेवियर विद्यालय सहित वाल्मीकि नगर का नाम रोशन किया है।मां,पिता, प्रधानाध्यापक अमर सिंह, शिक्षक अंकित कुमार,आकाश कुमार,फरहान खान आदि शिक्षक सहित अन्य लोगों ने बच्चे को मिठाई खिला कर अपने खुशी का इजहार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!