Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन नारायणी नदी के तट स्थित काली घाट बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर...

नारायणी नदी के तट स्थित काली घाट बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर किया गया गंगा नारायणी महाआरती।

0
295

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर के नारायणी नदी के तट पर कालीघाट परिसर में सोमवार की देर शाम वाल्मीकि नगर के प्रबुद्ध मंच के द्वारा बुद्ध पुर्णिमा के अवसर पर गंगा नारायणी आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाल्मीकि नगर विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह ने बताया की कार्यक्रम में संगीत शिक्षक जय प्रकाश सागर के द्वारा प्रस्तुत किया गया भजन एवं गजल ने श्रोताओं के बीच संगीत का अदभुत शमा बांध दिया। श्रोता भी मंत्रमुग्ध होकर भारत माता की जयकारा लगा रहे थे। जिससे कालीघाट गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मोहन प्रसाद श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, सतीश कुमार, संजय कुमार, आशुतोष द्विवेदी, सहायक शिक्षक वीणा गुप्ता तथा दिनेश गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनेकों जगहों से आए शिक्षक तथा कलाकारों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दिया गया। इसके पश्चात प्रबुद्ध मंच के प्रबुद्ध लोगों के द्वारा गंडक नदी के तट पर गंगा नारायणी आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!