Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया गौतम बुद्ध के 2649 वां जयंती पर ज्योति गुम्बा बौद्ध विहार में...

गौतम बुद्ध के 2649 वां जयंती पर ज्योति गुम्बा बौद्ध विहार में बृहद अंतक्रिर्या कार्यक्रम का आयोजन किया।

0
366

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी गांव पालिका के वार्ड नंबर सात शिवपुर गढ़ी में गौतम बुद्ध के 2649 वां जयंती बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ज्योति गुम्बा बौद्ध विहार में बृहद अंतर्क्रिया कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। वर्तमान समय में बुद्ध शिक्षा के महत्व विषय पर आयोजित अंतर्क्रिया कार्यक्रम में त्रिवेणी तथा सुस्ता गांव पालिका के दर्जनों व्यक्तियों के द्वारा अपने-अपने धारणा को रखा गया। ज्योति गुम्बा बौद्ध विहार समिति के अध्यक्ष सिंह बहादुर थापा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्यक्रम में त्रिवेणी गांव पालिका के वार्ड नंबर छह के अध्यक्ष नूरेंद्र शाह ने बताया की महामानव गौतम बुद्ध के द्वारा प्रतिपादन हुआ शिक्षा के द्वारा मानव में नैतिकता का प्रवाह हुआ। जिससे समुचित समाज के निर्माण में प्रेरणा मिला था। वहीं अनुमा घाट के संरक्षण अशोक मानांधर ने बुद्ध के चार धाम के अवधारणा को कार्यान्वयन करते हुए आगे बढ़ने की बात बताया। इसके साथ ही सिद्धार्थ के राजकीय विचार को बदलकर बौद्ध शिक्षा के तरफ बढ़ने के कारण बौद्ध ज्ञान की प्राप्ति होने की बात बताया गया। इस अवसर पर त्रिवेणी तथा सुस्ता के आम समूह के द्वारा शांति मार्च भी निकाला गया। कार्यक्रम में जीतराम पाजियार,पदम बहादुर राणा सहित स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा भी अपना विचार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!