Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गुम हुए मोबाइल अब लौटे अपने मालिकों के पास, बेतिया पुलिस की...

गुम हुए मोबाइल अब लौटे अपने मालिकों के पास, बेतिया पुलिस की सघन कार्रवाई से 35 लोगों को मिली राहत

0
268

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक और बड़ी कामयाबी पुलिस को हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य कुमार सुमन के कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में जिले की पुलिस टीम ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए करीब 08 लाख 75 हजार रुपये मूल्य के कुल 35 मोबाइल फोन को बरामद किया है। ये सभी मोबाइल विभिन्न स्थानों से खोए हुए अथवा चोरी हो चुके थे। पुलिस की साइबर सेल और तकनीकी शाखा की सतर्कता और कड़ी मेहनत के फलस्वरूप इन मोबाइल फोन को ट्रैक कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया गया, जिससे पीड़ितों के चेहरों पर राहत और संतोष की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी डॉ. सुमन ने खुद मोबाइल के असली मालिकों को उनके फोन सौंपे। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य सिर्फ गुमशुदा वस्तुएं बरामद करना ही नहीं है, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना भी है। एसपी ने बताया कि जिले में इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी, और आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके। पश्चिम चंपारण पुलिस के इस कार्य की सर्वत्र सराहना हो रही है। ऑपरेशन मुस्कान एक बार फिर से लोगों की उम्मीद की किरण बनकर उभरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!