Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ऑपरेशन सिंदूर में शहीद मोहम्मद इम्तियाज के घर पहुंचे नीतीश कुमार, परिजन...

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद मोहम्मद इम्तियाज के घर पहुंचे नीतीश कुमार, परिजन को दी 50 लाख की मदद

0
284

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ के शहीद सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के पैतृक गांव छपरा के नारायणपुर पहुंचे। उनके साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। सीएम और अन्य तमाम नेताओं ने शहीद जवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। शहीद परिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार सरकार की तरफ से कुल 50 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की, मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न केवल सांत्वना दी बल्कि परिवार का ख्याल रखते हुए कई बड़ी घोषणाएं भी की जिससे गांव में मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं, ग्रामीण ‘शहीद इम्तियाज जिंदाबाद का नारा लगाने लगे, सीएम नीतीश कुमार के गांव पहुंचते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मंत्री जमा खान ने बताया कि शहीद मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी. शहीद के आश्रितों को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। चिंतामन गंज पुल से रहमपुर बाजार तक के ग्रामीण पथ का नाम शहीद मोहम्मद इम्तियाज के नाम पर किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!