Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम गंडक बैराज के नदी के पानी में एक व्यक्ति का तैरता शव...

गंडक बैराज के नदी के पानी में एक व्यक्ति का तैरता शव को देख लोगों में सनसनी।

0
170

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकिनगर स्थित भारत- नेपाल सीमा को बांटने वाली गंडक बराज के नेपाली क्षेत्र के 35 नंबर फाटक के नीचे नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ देख राहगीरों के द्वारा इसकी सूचना गंडक बराज के 36 नंबर फाटक के पास तैनात नेपाल के सुरक्षाकर्मियों को दिया गया। त्रिवेणी पुलिस चौकी के प्रभारी महेश राय मांझी ने बताया की गंडक बराज के 35 नंबर फाटक के पानी में दहते हुए आए शव की तलाशी के दौरान उसके पास से एक आधार कार्ड मिला है।आधार कार्ड के माध्यम से मृत व्यक्ति का पहचान इमरती राम पिता अकलू राम ग्राम श्री पुर एकदारी छौंड़ादानों जिला पूर्वी चंपारण बिहार के रूप में हुई है। इसकी सूचना मृतक के परिजनों तक पहुंच सके। तथा मृतक का दाह संस्कार अपने तरीके से कर सके।इसलिए वाल्मीकिनगर थाना से संपर्क कर इसकी जानकारी करा दिया गया है। अगर रात्रि तक मृतक के परिजन नही आते है,तो शव को नदी में से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नेपाल के जिला अस्पताल कावासुती भेज दिया जाएगा।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित थाने को इसकी खबर दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!