Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन निर्वाचन आयोग भारत सरकार के तत्वावधान में IIIDEM द्वारिका दिल्ली में आयोजित...

निर्वाचन आयोग भारत सरकार के तत्वावधान में IIIDEM द्वारिका दिल्ली में आयोजित ALMT प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए जिले से कुल नौ बीएलओ को भेजा गया दिल्ली।

0
243

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


जिला पश्चिमी चम्पारण के कुल नौ विधान सभा से क्रमशः शैलेश कुमार पासवान , रमेश कुमार, कुमार वतन, मोहनलाल राम, रंजीत कुमार, सचिन सक्सेना, जसमुद्दीन अंसारी, विश्वनाथ पासवान नई दिल्ली अवस्थित IIIDEM में ALTM की दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेंगे। प्रशिक्षणोपरान्त सभी ALTM विधान सभा क्षेत्र के शेष बीएलओ को प्रशिक्षित करेगें एवं अपने दायित्वों का निर्वहन बढ़िया ढंग से करेंगे।
प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए उत्साहित जसमुद्दीन अंसारी बीएलओ ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण पहली मर्तबा मिल रही है मेरे लिए यह एक नया अनुभव होगा।
वही प्रशिक्षण में भाग ले रहे मोहनलाल राम ने बताया कि प्रशिक्षण अपने व्यवसाय के प्रति कौशल प्रदान करता है तथा आय दिन जिस तरह से सभी विभागों में नवाचार एवं प्रौद्योगिकी का प्रयोग हो रहा है उस हिसाब से सभी को प्रशिक्षित होना अति आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!