Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 20 मई को होगा ऐतिहासिक हड़ताल बेतिया।

20 मई को होगा ऐतिहासिक हड़ताल बेतिया।

0
268

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिमी चंपारण

अखिल भारतीय किसान सभा, सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स और बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन पश्चिम चम्पारण जिला कमिटियों की एक संयुक्त बैठक पश्चिम चम्पारण जिला ग्रामीण क्षेत्रीय टांगा चालक कल्याण संघ राजकचहरी विश्रामालय में किसान नेता कामरेड हरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत सीटू जिला सचिव कामरेड शंकर कुमार राव ने कहा कि आगामी २० मई २५ को देश की अधिकांश केन्द्रीय टृेड यूनियन्स के आव्हान पर एक दिवसीय आम हड़ताल की शत-प्रतिशत सफलता के लिए सीटू के आनुषांगिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।इस महत्वपूर्ण हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा का और सभी विपक्षी दलों का नैतिक समर्थन भी प्राप्त हो चुका है ज्ञात हो कि किसान विरोधी तीन काले कानूनों को मोदी सरकार ने वापस लिया था ठीक उसी तरह मजदूर विरोधी चार काले श्रम सहिता‌ सहित १७ सूत्री मांगों के समर्थन में ऐतिहासिक हड़ताल हो रहा है। बैठक को किसान सभा बिहार राज्य कार्यकारिणी के राज्य नेता कामरेड चांदसी प्रसाद यादव,पश्चिम चम्पारण जिला किसान कौंसिल के अध्यक्ष कामरेड रामा यादव, कामरेड बशिष्ठ नारायण राय,बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष का. प्रकाश कुमार वर्मा,उपाध्यक्ष कामरेड अवध बिहारी प्रसाद,कामरेड मुस्तकीम साई,कामरेड मनोज कुशवाहा,सीटू राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड नीरज बरनवाल ने संबोधित किया। पश्चिम चम्पारण में कार्यरत केन्द्रीय टृेड यूनियन्स एटक,एक्टू तथा इंटक की संयुक्त बैठक बुलाने की जवाबदेही सीटू नेता कामरेड शंकर कुमार राव को दी गई। पहलगाम आतंकी हमले तथा दुसरे सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद नागरिकों की श्रद्धांजलि दी गई और उसको नमन करते हुए एक मिनट मौन रखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!