Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम वन प्रशासन और एसएसबी ने शीशम की लकड़ी के साथ एक को...

वन प्रशासन और एसएसबी ने शीशम की लकड़ी के साथ एक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

0
193

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वीटीआर वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर रेंज के कोतराहा वन क्षेत्र से सटे वनवर्ती गांव के रोहुआ टोला से गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वन प्रशासन और एसएसबी रमपुरवा पोस्ट के जवानों ने शीशम के पटरा और चौखट के साथ एक वन तस्कर को शनिवार की शाम गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल किया है।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई,कि वन कक्ष संख्या एम 26 से सटे रोहुआ टोला निवासी हीरालाल मुसहर अपने घर में अवैध रूप से पातन कर फर्नीचर का निर्माण कर तस्करी करता है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वनरक्षी शशिरंजन कुमार के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम और एसएसबी के सहयोग से उक्त स्थल पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान अवैध रूप से निर्माण कर रखे सात चौखट और पांच पीस चिरान किया हुआ शीशम का पटरा बरामद किया गया।साथ ही तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!