Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया बिहार पुलिस और एसएसबी की ज्वाइंट पेट्रोलिंग।

बिहार पुलिस और एसएसबी की ज्वाइंट पेट्रोलिंग।

0
186

वाल्मीकि नगर से अभिमन्युगुप्ता की रिपोर्ट

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही तना तानी को लेकर सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में हाइ अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस सहित एसएसबी को सीमा सहित अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को जागरूक करते हुए सभी प्रकार के गति विधि पर पैनी नजर रखने की ताकिद की गई है।लोगों में भयमुक्त माहौल को कायम रखने के उद्देश्य से शनिवार को एस एस बी 21 वी वाहिनी गंडक बराज बी कंपनी एवं वाल्मीकिनगर नगर पुलिस ने ज्वाइंट पेट्रोलिंग की।जिसमें पुलिस जवानों का नेतृत्व पीएसआई ऋतु रानी और एस एस बी का नेतृत्व एएसआई यशवंत सिंह कर रहे थे।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आरक्षी अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के दिशा-निर्देश पर भारत- पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच लोगों को जागरूक करने और भयमुक्त माहौल कायम करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग की गई है।साथ ही बताया कि लोगों को सचेत करते हुए सावधान रहने को कहा गया है।और बताया गया है कि किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया पर गलत अफवाह प्रसारित किए जाने पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।अगर ऐसी अफवाह फैलाई जाती है, तो उसकी सूचना एसएसबी एवं पुलिस को दें।कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु कहीं भी दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे। अफवाहों पर ध्यान न दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!