Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुलिस सेवा में आकर बढ़ाएंगे वाल्मीकि नगर क्षेत्र का मान

पुलिस सेवा में आकर बढ़ाएंगे वाल्मीकि नगर क्षेत्र का मान

0
306

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के चरघरीया गांव के दो युवक राजन कुमार पिता योगेंद्र कुमार, पप्पू कुमार पिता मोहन कुशवाहा एवं विजयपुर आरा मशीन गांव के एक युवक रमेश राम पिता नाटा राम ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित होकर वाल्मीकि नगर क्षेत्र सहित अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।बता दे की राजन के पिता योगेंद्र कुशवाहा, रमेश के पिता नाटाराम और पप्पू कुमार के पिता मोहन कुशवाहा है। तीनों युवकों ने बताया कि यह उनके माता-पिता की प्रेरणा का परिणाम है। तीनों ने यह भी बताया कि अगर इरादा पक्का हो तो दुनिया में कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है।कड़ी मेहनत के आगे सफलता भी सर झुकाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!