Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल से संबंधित समस्याओं के लिए लगा...

बगहा बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल से संबंधित समस्याओं के लिए लगा कैंप

0
294

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण

बगहा के बिजली विभाग द्वारा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु के आलोक में बिजली बिल संबंधित समस्याओं के लिए कैंप का आयोजन गांधीनगर स्थित विद्युत कार्यालय में लगाया गया। इस कैंप में बिजली विभाग के कनिये अभियंता शशिभूषण , बिजली विभाग के सुपरवाइजर आफ़ताब आलम, अजीत कुमार, आशीष भारती आईटी मैनेजर, लाइनमैन चंदन कुमार द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कई सारे आवेदनों को सुना। जेई शशिभूषण ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार उपभक्ताओं के बिजली बिल में सुधार एवं समस्याओं से संबंधित मामलों को सुना गया। जेई शशि भूषण ने बताया कि विभाग द्वारा आगे भी इस तरह के कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। वही बगहा नगर और बगहा के ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने बिजली विभाग में बिल में सुधार से संबंधित और अन्य मामलों को लेकर कैंप में कई आवेदन जमा किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!