Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जल संसाधन विभाग के 32 सदस्यीय टीम पहुंचे वीटीआर

जल संसाधन विभाग के 32 सदस्यीय टीम पहुंचे वीटीआर

0
176

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

बिहार का कश्मीर और इकलौता टाइगर रिजर्व वीटीआर इन दिनों भीषण गर्मी में पर्यटक तथा पर्यटन के लिए वरदान साबित हो रहा है।लगातार बढ़ रहे गर्मी से पर्यटक हरे भरे जंगल का भ्रमण तथा गंडक नदी में सफारी की चाह लिए वीटीआर में पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बिहार जल संसाधन विभाग के यू डी सी कर्मचारियों की 32 सदस्यीय टीम दो दिवसीय भ्रमण पर वीटीआर में शुक्रवार की शाम पहुंचा। एलीफेंटा पीट रिसोर्ट्स में ठहरा बिपार्ड टीम के सदस्य संजय झा ने बताया की बिहार सरकार के द्वारा दिए जा रहे 28 दिनों के ट्रेनिंग के अंतर्गत बिहार के एकमात्र टाइगर रिजर्व वीटीआर में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमारी टीम महाकालेश्वर मंदिर ,झूला पुल, गंडक बराज, जटाशंकर मंदिर, नरदेवी मंदिर, वाल्मीकि आश्रम के साथ ही त्रिवेणी स्थित गजेन्द्र मोक्ष धाम का दर्शन करने के साथ ही, वी टी आर में जंगल सफारी का आनन्द उठाया। जहां इन दिनों पूरे बिहार में तापमान बढ़ गया है। वहीं वीटीआर में आ कर बहुत ही शांति और सुकून मिल रहा है। यूं कहे तो प्राकृतिक खूबसूरती का वास्तविक नजारा तो हमलागो को वीटीआर में आ कर ही देखने को मिल रहा है। बिहार के सहरसा,समस्तीपुर, मुंगेर,सुपौल, पूर्णिया, कैमूर, दरभंगा आदि जगहों से आए सुनील कुमार, विनय चौहान, रंजन सिन्हा, सोनू कुमार, चंद्रकांत झा, मिथलेश कुमार, संजय यादव, आलोक सिंह,मणिकांत, संजीव कुमार, जितेन्द्र नाथ झा सहित कई लोग बिपार्ड टीम में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!