Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग,ग्रामीण असमंजस में।

गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग,ग्रामीण असमंजस में।

0
207

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के लव कुश घाट मोहल्ले में सोमवार की दोपहर अचानक से कई लोगों के घरों में बारी-बारी आग लगने की घटना घटित हुई।
ग्रामीणों में लड्डू साह ,बिहानी देवी, परशुराम सिंह, लक्ष्मण देव पासवान, मनोज साहनी आदि ने बताया कि अचानक उनके फूस के घर में आग लग गई जिस पर गांव वाले सामूहिक रूप से पानी से आग बुझाने में सफल हो गए । इसी क्रम में बारी-बारी लोग आग बुझाते गए और दूसरों के घरों अपने आप आग लगती गई। ग्रामीण इस घटना को लेकर असमंजस और कोतुहुल के शिकार हैं। घटना की सूचना पर वाल्मीकि नगर थाने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में योगदान दिया। हालांकि इस आग लगी में तेज पछुआ हवा होने के बावजूद ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास के कारण बड़ी क्षति नहीं हुई है। वाल्मीकी नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर थाने की दमकल की गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया था। आग की घटना पर नियंत्रण पा लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!