Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आमने-सामने दो बाइक की टक्कर में दो जख्मी।

आमने-सामने दो बाइक की टक्कर में दो जख्मी।

0
164

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक के समीप गुरुवार की देर शाम सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो कर दूसरी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर मार कर उक्त बाइक सवार मौके से बाइक ले कर फरार हो गया।वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। दुर्घटना की सूचना पर वाल्मीकी नगर थाना के आपात सेवा 112 की टीम पी एस आई आशीष रंजन सिंह के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों जख्मी को वाल्मीकि नगरस्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।दोनों जख्मी की पहचान ख़ेमल कुमार पिता सोनू राय तथा रौशन कुमार पिता लालन कुमार दोनों ग्राम धूमवा टाड निवासी के रूप में हुई है।

वहीं दुर्घटना ग्रस्त बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 बीए 2262 है।अस्पताल में मौके पर मौजूद जी एन एम नंदकिशोर सैनी ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया ।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में जख्मी हुए दोनों युवक को रेफर कर दिया गया है।साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाने लाया गया है।इस मामले में अभी आवेदन अप्राप्ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!