Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा एसपी ने विधि व्यवस्था का लिया जाएजा, दिया कई दिशा-निर्देश।

बगहा एसपी ने विधि व्यवस्था का लिया जाएजा, दिया कई दिशा-निर्देश।

0
184

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

शुक्रवार को बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने वाल्मीकि नगर थाना के थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह से क्षेत्र में विधि व्यवस्था का जायजा लिया। और थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था निर्धारण को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच युद्ध के हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर और वाल्मीकि नगर क्षेत्र में कड़ी चौकसी हेतु निर्देशित किया। बताते चलें कि भारत- नेपाल की सीमा नदी के रास्ते खुली हुई है जिसका लाभ लेकर कोई भी असामाजिक तत्व भारतीय सीमा में प्रवेश न कर सके। हालांकि भारत-नेपाल सीमा के वाल्मिकी नगर थाना क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल के जवान सीमा की कड़ी चौकसी करते हैं। उन्होंने थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को अजनबी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने हेतु भी निर्देशित किया। वहीं वाल्मीकि नगर गंडक बराज पर सीमा सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी और जवान गंडक बराज के रास्ते आने जाने वाले व्यक्तियों वाहनों और उनके सामानों की सख्त जांच कर रहे हैं। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र,मुकेश चंद्र कुंवर, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, के अलावा कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!