Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास लू से बचाव के बताए गए उपाय, धूप से बचने की दी...

लू से बचाव के बताए गए उपाय, धूप से बचने की दी गई सलाह।

0
208

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में हीट वेव को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक की गई। बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए उन्होंने हीट वेव से आम जनों को बचने के लिए उपस्थित डॉक्टर और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । उन्होंने आमजन को पर्याप्त पानी पीने के साथ ही नींबू पानी, छाछ के सेवन की सलाह दी गई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बहुत तेज धूप में यात्रा करने से बचे। इसके साथ ही पूरा बदन कवर करके चलें। गहरे रंग का कपड़ा पहने से बचे, सुबह घर से खाना खाकर निकले।उन्होंने कहा की खाली पेट न रहे इसके साथ ही पानी का बोतल साथ जरूर रखे तथा आंखों की सुरक्षा के लिए धूप में चश्मे का प्रयोग करने की भी सलाह दी है। प्रभारी ने बताया कि गर्मी को देखते हुए ज्यादा तरल खाद पदार्थ खाने से परहेज करे। मट्ठा, दही, नीबू पानी व चीनी डालकर पीये। लू लगने पर पैरासीटामाल न दे। ठंडा पानी से पूरे बदन को पोंछे ज्यादा समस्या होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र और सीएचसी पर पहुंचकर परामर्श के बाद ही दवा लें। इससे मरीज को लाभ मिलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को एक्टिव रहने को कहा गया। इस मौके पर रंजना राय, धर्मेंद्र कुमार ,सुषमा कुमारी , मीना देवी ,मंजू कुमारी ,सुधा देवी सहित अन्य उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!