Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अज्ञात चोरों ने मोटर सहित उडा़ए कैश रुपए।

अज्ञात चोरों ने मोटर सहित उडा़ए कैश रुपए।

0
163

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

एक बार फिर अज्ञात चोरों ने वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में अपना फन निकलना शुरू कर दिया है।हालांकि पुलिस गश्त में कोई कोताही नहीं बरत रही हैं।बावजूद इसके चोर के हौसले बुलंद है।थाना क्षेत्र के गोल चौक के समीप आटा चक्की मिल से अज्ञात चोरों ने गुरुवार की देर रात आटा चक्की मिल का तला तोड़ कर 10 केवी का मोटर जो लगभग एक लाख रुपए मूल्य का है,के साथ गल्ले में रखे लगभग 1000 रुपए की चोरी कर ली है।चोरी गई दुकान के मालिक ओम प्रकाश शर्मा ने वाल्मीकि नगर थाने में आवेदन दे कर बताया है, कि गुरुवार की शाम लगभग 9.30 बजे मिल बंद कर घर चले गए।शुक्रवार की सुबह करीब 7.30 बजे दुकान खोलने आया, तो देखा कि ताला खुला हुआ है।अन्दर जा कर देखा तो पाया कि तार सहित मोटर गायब है।साथ ही गल्ले में रखे लगभग 1000 रुपए भी नहीं है।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आवेदन प्राप्त हुई है। अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!