Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बिहार की तरक्की के लिए और अधिक तन्यमता के साथ कार्य करें...

बिहार की तरक्की के लिए और अधिक तन्यमता के साथ कार्य करें : प्रभारी मंत्री।

0
320

सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में निरंतर किया जा रहा है बेहतर कार्य।

सरकार के प्रयास के बदौलत आज महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर रही हैं।

सभी पदाधिकारी महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लें एवं महिलाओं से संवाद स्थापित करें।

महिलाओं की आकांक्षाओं को जानें और उसे सरकार तक पहुंचायें।

माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण की अध्यक्षता में महिला संवाद कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया में जनक राम, माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा भी माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा की गयी। इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के नेतृत्व में संपूर्ण राज्य में तेजी के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। इनके नेतृत्व में बिहार राज्य तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे से कराएं ताकि आमजनों को ससमय लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी बिहार के तरक्की के लिए कार्य कर रहे हैं। इसे और तन्मयता के साथ करने की आवश्यकता है। महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। सरकार के प्रयास के बदौलत आज महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर किशोरियां तथा महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लें एवं महिलाओं से संवाद स्थापित करें। महिलाओं की आकांक्षाओं को जानें और उसे सरकार तक पहुंचायें। पदाधिकारियों की बातों को महिला-पुरूष बेहतर तरीके से समझते हैं और अपनी बातों को खुलकर रखते हैं। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से प्रारंभ है। जिसे 15 जून तक शत-प्रतिशत ग्राम संगठनों में संचालित करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 2542 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम चलाया जाना है। अबतक 836 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम संगठनों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम तथा डॉ0 अम्बेडकर समग्र सेवा अभियन के तहत विशेष विकास शिविर में सभी संबंधित पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर दिये गये दायितों का निवर्हन अच्छे तरीके से करें।

समीक्षा के क्रम में कई माननीय जनप्रतिनिधिगणों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण ने मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनाओं की कार्य प्रगति तथा डीपीएम जीविका ने महिला संवाद कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत जानकारी पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से दी। इस अवसर पर माननीय मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार श्रीमती रेणु देवी, माननीय विधायक, राम सिंह, श्रीमती भागीरथी देवी, उमाकांत सिंह, श्रीमती रश्मि वर्मा, विनय बिहारी, माननीय विधान पार्षद, वीरेन्द्र नारायण यादव, श्री सौरभ कुमार, जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, डॉ0 शौर्य सुमन, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!