Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गुटका नहीं देने पर मार पीट करने तथा गल्ले से पैसा निकालने...

गुटका नहीं देने पर मार पीट करने तथा गल्ले से पैसा निकालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज।

0
200

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

नौरंगिया थाना क्षेत्र के पसरा गांव निवासी आरती देवी ने नौरंगिया थाने में आवेदन दे कर अपने पटीदार के विरुद्ध उधार गुटका नहीं देने के कारण मारपीट करने तथा गल्ले से पैसा निकाल लेने के मामले में दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।उसने अपने आवेदन में लिखा है,कि सोमवार की रात उसका पाटीदार छट्ठू चौधरी मुझसे उधार गुटका मांगने आया। मना करने पर मेरे साथ मारपीट करने लगा।मुझे पीटता देख मेरा पुत्र मुझे बचाने आया।तभी मेरे पाटीदार द्वारा अपने घर वालों को बुलाकर उसके साथ और मेरे पति और पुत्र के साथ मारपीट करने लगे। मुझे मारते देख मेरे पुत्र और पति मुझे बचाने आए। इस दौरान उनके घर के लोग त्रिलोकी चौधरी, हरिशंकर चौधरी, भोला चौधरी, लाल बिहारी चौधरी, दिनेश चौधरी, संतोला देवी, फुलवंती देवी, उमरावती देवी, रिंटु चौधरी मिलकर हम लोगों को मारपीट करने लगे। इसी दौरान मुझे बचाने आए मेरे पुत्र के सिर पर डंडा से मार कर उनका सर फोड़ दिया। साथ ही मेरे दुकान के गल्ले में रखे गएमहिला समूह के द्वारा उठाए गए 30 हजार रुपए और दुकान में बिक्री के और भी पैसे को निकाल लिया। इस बाबत जानकारी देते हुए नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 47/25 दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई।जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया । साथ ही बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!