Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आंगन में किंग कोबरा को देख परिजनों में मची हड़कंप

आंगन में किंग कोबरा को देख परिजनों में मची हड़कंप

0
316

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वीटीआर वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सेट रिहायशी इलाकों में गर्मी के बढ़ते ही वन्य जीव सहित सरीसृप प्रजाति के जीवों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है।जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल कायम हो गया है।इसी क्रम में बुधवार की दोपहर एक विषैला किंग कोबरा जिसकी लंबाई लगभग 8 फीट था वन क्षेत्र से भटक कर जल संसाधन विभाग के ई टाइप कॉलोनी निवासी शिक्षक शतीश कुमार सिंह के निवास के आंगन में आ पहुंचा।सांप की फुफकार को सुन घर वालों में हड़कंप मच गई।तत्काल इसकी सूचन शिक्षक द्वारा वन कार्यालय को दी गई।सूचना पर स्नेक कैचरों की टीम मौके पर पहुंच घंटों मशक्कत के बाद किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।साथ ही ग्रामीणों से अलर्ट रहने के लिए जागरूक किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!