Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया भारत-नेपाल सीमा पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमला को लेकर एसएसबी...

भारत-नेपाल सीमा पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमला को लेकर एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी।

0
296

भारत से नेपाल आने-जाने वाले लोगों को पहचान-पत्र,आधार कार्ड व आईडी प्रूफ बिना दिखाएं जाने की अनुमति बंद।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर स्थित भारत -नेपाल सीमा के गंडक बराज पर एसएसबी 21 वीं वाहिनी बी कंपनी ने जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर चौकसी बढ़ाते हुए जांच को सख्त कर दिया है। इस बावत जानकारी देते हुए एसएसबी के सहायक कमांडेंट अवधेश कुमार ने बताया कि बगहा कमांडेंट तपेश्वर राऊत के दिशा- निर्देश पर भारत -नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर स्थित गंडक बराज पर अलर्ट मोड़ पर चौकसी करते हुए पहचान-पत्र ,आधार कार्ड,आईडी प्रूफ आदि जांच के उपरांत डॉग स्क्वायड,सीसी टीवी कैमरे, स्कैनर मशीन आदि के सहयोग से गहन जांच की जा रही है। साथ ही साथ सीमा पर एसएसबी सादे निवास में भी निगरानी मैं जुटे हुए हैं।

वही एसएसबी द्वारा वाहनों समेत पैदल आने जाने वाले राहगीरों के अलावा उनके समानों की भी स्कैनर मशीन के द्वारा गहन जांच की जा रही है।एसएसबी सूत्रों की माने तो इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में वांछितों और असमाजिक तत्वों पर एसएसबी जवानों के द्वारा पैनी नज़र रखी जा रही है।एसएसबी के जवानों के द्वारा सीमाई क्षेत्रों में नियमित गश्ती को बढ़ा दिया गया है। बताते चलें,की वाल्मीकिनगर क्षेत्र से नेपाल की लगने वाली सीमा संवेदनशील मानी जाती है।इस क्षेत्र के कुछ सीमा भूगोलिक विषमताओं से भरा हुआ है।जहां सीमा की सुरक्षा चुनौती भरी होती है।बतातें चलें कि गंडक नदी भारत- नेपाल के इस क्षेत्र को दो भागों में बांटती हुई बीचो-बीच बहती है।बिहार ड्राई प्रदेश है। एसएसबी के जवानों के द्वारा भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अलर्ट मोड पर सघन जांच करते हुए अजनबी चेहरा,असले हथियार,देश विरोधी गतिविधियों पर बराबर नज़र रखी जा रही है। इस बाबत पूछे जाने पर गंडक बराज सहायक कमांडेंट अवधेश कुमार ने बताया कि गंडक बराज के रास्ते आने जाने वाले लोगों और उनके समानों की सघन तलाशी ली जा रही है। अजनबी और संदिग्ध व्यक्तियों के आई डी सत्यापन के बाद जाने की अनुमति दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!