Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया आतंकी हमले के बाद नेपाल सीमा पर चौकसी, इनरवा में सुरक्षा एजेंसियां...

आतंकी हमले के बाद नेपाल सीमा पर चौकसी, इनरवा में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

0
139

रमेश ठाकुर के साथ अब्दुल बासित, मैनाटांड़(पश्चिम चंपारण)
दिनांक:- 06-05-2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में भारत-नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। इनरवा थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान संयुक्त रूप से सतत जांच अभियान चला रहे हैं। सीमा पार आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। इनरवा थानाध्यक्ष जय कुमार ने जानकारी दी कि बॉर्डर और उसके आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। रात में गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नाइट विजन उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व की घुसपैठ को समय रहते रोका जा सके। एसएसबी के सहयोग से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध हरकत की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि वे हर संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और सीमा की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!