Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास साहित्य व पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रवींद्र सिंह (मंजू सर) को...

साहित्य व पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रवींद्र सिंह (मंजू सर) को मिला प्रदेश स्तरीय दायित्व

0
329

मेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 04-05-2025

मैहर के वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र सिंह (मंजू सर) को प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ का मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पदभार उन्हें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र सिंह पवैया के नेतृत्व में सौंपा गया। रवींद्र सिंह की इस उपलब्धि पर पत्रकार जगत सहित स्नेहीजनों में हर्ष का माहौल है।

ज्ञात हो कि रवींद्र सिंह वर्तमान में दैनिक प्रदेश वॉच के सक्रिय पत्रकार हैं तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय अधिमान्य पत्रकार, जर्नलिस्ट काउंसलिंग ऑफ इंडिया (रजि.) की मध्यप्रदेश पत्रकार सलाहकार समिति के सदस्य एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद सहित अनेक संस्थाओं में अहम पदों पर कार्यरत हैं। वे वर्षों से पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि, “आज जो भी सामाजिक और साहित्यिक दायित्व मुझे मिल रहे हैं, वह मैहर की शारदा माता का आशीर्वाद, मेरे पूज्य पिता स्वर्गीय शरद कुमार सिंह जी – जो एक राष्ट्रीय स्तर के कलाकार एवं शिक्षक केंद्राध्यक्ष थे – उनका मार्गदर्शन, परिवारजन एवं शिष्यों का स्नेह और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं का ही परिणाम है। मैं सभी को नमन करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे जो दायित्व संघ ने सौंपा है, उसे मैं निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। आज भले ही लक्ष्मी की कृपा कम हो, पर सरस्वती की कृपा सदा बनी हुई है। मैं सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े साथियों, स्नेहीजनों एवं वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!