Thursday, March 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आपका शहर,आपकी बात अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपका शहर,आपकी बात अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

0
157

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, आपका शहर,आपकी बात अभियान के तहत कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के निर्देशन में नगर परिषद बगहा द्वारा वार्ड संख्या 5 मे टाउन हॉल के पास नगर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन सभापति पुष्पा गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।इस कार्यक्रम में नगर परिषद बगहा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा नगरवासियों को हो रही समस्याओं को सुना गया और काउन्टर बनाकर सूचीबद्ध किया गया तथा साथ ही साथ इस कार्यक्रम में सूचीबद्ध की गई समस्याओं को जल्द से जल्द निष्पादन कराने का आश्वासन भी दिया गया।इस कार्यक्रम के माध्यम से उपसभापति रश्मि रंजन ने अपने संबोधन में नाली,कुआं की साफ सफाई,आश्रय विहीनों को आवास दिलाने और सड़कों के निर्माण कराने का भरोसा आम जनमानस को दिलाया गया।वार्ड संख्या पाँच की वार्ड पार्षद द्वारा अपने वार्ड में आम जनमानस को हो रही समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की गई।इस कार्यक्रम का संचालन नप स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी द्वारा किया गया।काउंटर बनाकर समस्याओं को सूचीबद्ध करने का कार्य मनीष कुमार,दीक्षा कुमारी के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम मे होल्डिंग पदाधिकारी चंदन कुमार,सिटी मैनेजर,वार्ड पाँच के वार्ड पार्षद,कार्यपालक सहायक रुपेश कुमार,रविशंकर जयसवाल,स्वच्छता साथी राकेश कुमार,आशुतोष कुमार,किशोर यादव,साधु बासफोर,राहुल कुमार,मुस्कान कुमारी,अंजू कुमारी,कोमल कुमारी,नप कर्मी सद्दाम,दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सामुदायिक संसाधन सेविकाए,विकास मित्र और सफाई सुपरवाइजर सद्दाम,रविन्द्र कुमार,बादल बिहारी,दीपू कुमार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!