Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एसडीएम ने प्रखंड बगहा एक व दो के तटबंधो का निरीक्षण कर...

एसडीएम ने प्रखंड बगहा एक व दो के तटबंधो का निरीक्षण कर कई निर्देश पदाधिकारी को दिए

0
255

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार ने प्रखंड बगहा एक और दो के कई तटबंधों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता और प्रखंड बगहा एक और प्रखंड बगहा दो के प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम , बीडीओ प्रदीप कुमार और अंचलाधिकारी में निखिल कुमार, सीओ नर्मदा श्रीवास्तव के मौजूदगी में सुरक्षा से संबंधित कई निर्देश बगहा एसडीएम ने दिया। प्रखंड बगहा एक के रायबारी महुअवा में और प्रखंड बगहा दो के हथियनवा तटबंध पे संयुक्त रूप से बांध का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश आगामी बाढ़ को देखते हुए दिया। एसडीएम ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर तटबंधों का जांच किया जा रहा है। आगामी बरसात के मौसम में बाढ़ आने से पहले जल विभाग की तैयारी का निरीक्षण किया गया और कई दिशा निर्देश पदाधिकारी को दिया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!