Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नेशनल होम्यो हेल्थ केयर द्वारा लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर! मरीजों को...

नेशनल होम्यो हेल्थ केयर द्वारा लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर! मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और दवा!

0
268


विजय कुमार शर्मा बगहा , प०चंपारण(बिहार) 02-05-2025

बगहा। नगर के कॉपरेटिव बैंक के समीप स्थित नेशनल होम्यो हेल्थ केयर के तत्वावधान में शनिवार को एक विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का संचालन प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मो. यूसुफ रहमान के नेतृत्व में किया जाएगा। डॉ. रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज की पूर्ण चिकित्सा जांच निःशुल्क की जाएगी और हर प्रकार की बीमारियों का समुचित इलाज किया जाएगा। विशेष बात यह है कि शिविर में इलाज के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ भी बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जाएंगी। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने परिवारजनों व पड़ोसियों को भी इसकी जानकारी दें। शिविर में विशेष रूप से पुरानी बीमारियाँ जैसे दमा, जोड़ों का दर्द, त्वचा रोग, पाचन तंत्र की समस्याएं, माइग्रेन, बच्चों की बीमारियाँ और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। डॉ. रहमान ने बताया कि नेशनल होम्यो हेल्थ केयर समय-समय पर इस प्रकार के निःशुल्क शिविरों का आयोजन करता रहा है और आगे भी यह सेवा लगातार जारी रहेगी।नगरवासियों में इस शिविर को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुँचने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!