Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स एपी पाठक ने मजदूरों को बताया राष्ट्रनिर्माता, बगहा में किया विशेष स्कूल...

एपी पाठक ने मजदूरों को बताया राष्ट्रनिर्माता, बगहा में किया विशेष स्कूल खोलने का वादा

0
247

िजय कुमारशर्मा – बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 02-04-2025

मजदूर दिवस के अवसर पर बगहा रेलवे स्टेशन परिसर में रेल कर्मचारी यूनियन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व नौकरशाह एवं बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक एपी पाठक विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने प्रेरणादायी संबोधन में एपी पाठक ने कहा कि 1 मई को भारत सहित दुनिया भर में मजदूर दिवस मनाया जाता है, जो श्रमिकों के समर्पण और योगदान को सम्मान देने का दिन है। उन्होंने कहा, “चाहे बड़ी इमारतें हों, सड़कें हों या खेतों की हरियाली – हर विकास के पीछे एक मजदूर की मेहनत और पसीने की कहानी छुपी होती है। एपी पाठक ने कहा कि मजदूर समाज का आईना होता है, जो खुद कठिन परिस्थितियों में रहकर दूसरों के सपनों को साकार करता है। उन्होंने मजदूरों के बच्चों के लिए बगहा में एक विशेष स्कूल खोलने की घोषणा की, जहां उन्हें नि:शुल्क शिक्षा मिलेगी। साथ ही मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोतरी, कार्यदिवस की समीक्षा और सुरक्षा बीमा जैसे मुद्दों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक मार्मिक घटना का भी उल्लेख किया, जब कर्नाटक में बंधुआ मजदूरी में फंसे बगहा के दर्जनों मजदूरों को उन्होंने वहां की पुलिस से संपर्क कर सकुशल घर वापस लाने में मदद की थी। इस मौके पर एपी पाठक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा (विज्ञान) में टॉप करने वाली हारनाटांड की प्रिया जायसवाल को भी मंच पर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में वाल्मिकीनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, समाजसेवी मधुकर राय, दयाशंकर सिंह, राकेश सिंह, भूपेंद्र नाथ तिवारी, हृदया दुबे, दीपक राही, स्टेशन अधीक्षक संतोष जी, शिशिर राय, निवेदिता मिश्रा तथा कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जय बाबू सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने मजदूरों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!