Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन विभाग का टैंकर आग बुझाने में तीव्र गति से होगा सहायक।

वन विभाग का टैंकर आग बुझाने में तीव्र गति से होगा सहायक।

0
263

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में गर्मी के दिनों में वन क्षेत्र में लगने वाली आग से बचाव को लेकर वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जंगल में लगने वाली आग को तीव्र गति से नियंत्रित नहीं कर पाने के कारण वन संपदा का नुकसान होता है।
जिसे गंभीरता से लेते हुए वन विभाग द्वारा आग बुझाने के लिए एक बड़े टैंकर की उपलब्धता कराई गई है ।इसमें लगे नई तकनीक के नोजल के कारण पानी का प्रेशर तीव्र गति से आग बुझाने में सक्षम है ।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि 30 अप्रैल की रात गोल चौक कास्ट भंडार में लगे भीषण आग को बुझाने में यह टैंकर काफी सहायक सिद्ध हुआ है। अब जंगल में अगर कहीं आग लगती है,तो टैंकर आग को ज्यादा क्षेत्र में फैलने से रोकने में काफी सहायक सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!