Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया एसएसबी व नेपाल एपीएफ के अधिकारीयों के बीच के कमांडेंट स्तरीय बैठक...

एसएसबी व नेपाल एपीएफ के अधिकारीयों के बीच के कमांडेंट स्तरीय बैठक सम्पन्न।

0
182

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 21 वीं वाहिनी बी कंपनी तथा नेपाल एपीएफ के बीच सीमा चौकी गंडक बराज की मुख्यालय परिसर में कमांडेंट स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने मिलकर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, शराब तस्करी, मानव व्यापार, सुरक्षा, नक्सल विरोधी, आतंकवाद, नारकोटिक्स, वन उत्पाद, वन जीव उत्पाद और अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी को रोकने व सीमा की सुरक्षा पर चर्चा व समन्वय कायम किया। इसी क्रम में, भारत–नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बने रहने हेतु आपसी सहयोग के साथ आपसी तालमेल बनाए रखने हेतु सहमति जताई गई।इस बैठक में एसएसबी की ओर से बगहा एसएसबी 21 वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत, उप कमांडेंट उमा शंकर नाशना, के अलावा एसएसबी की कई अधिकारी व जवान शामिल रहे। वही नेपाल की ओर से 26 वीं वहिनी नेपाल एपीएफ के एसपी संतोष रॉय मांझी,31 वीं समवाय निरीक्षक गणेश बहादुर थापा,त्रिवेणी एपीएफ निरीक्षक बिग बहादुर गोले,सुस्ता एपीएफ निरीक्षक बम बहादुर कंवर के अलावा नेपाल एपीएफ के कई अधिकारी व जवान शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!