Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन मेधावियों में निरंतरता बनाए रखने के लिए, उन्हें सम्मानित करना अत्यावश्यक है...

मेधावियों में निरंतरता बनाए रखने के लिए, उन्हें सम्मानित करना अत्यावश्यक है -पं-भरत उपाध्याय

0
339

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी, राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य मुमताज अली ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सर्व प्रथम ज्योति विश्वकर्मा को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर नटराज की स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। साथ ही अनुराग यादव, कुलदीप कुमार, स्मिता कुशवाहा, पूनम विश्वकर्मा, महिमा मौर्या ,रत्नेश यादव, अभिषेक यादव ,संगम मौर्य, शेषनाथ यादव, साबिया परवीन, विक्रम यादव, हिमांशु शर्मा, शिवम निषाद ,मानसी गुप्ता, बिंदा शर्मा सभी हाई स्कूल एवं रितु चौहान, निधि चौहान, खुशी गुप्ता ,सीता यादव ,अनीश चौहान, नीतीश चौहान सभी इंटर के छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने कहा कि प्रतिस्पर्धा हमेशा उच्चतम प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है, सफलता एक वाहन है, जो कर्म के पहियों पर चलता है, लेकिन आत्मविश्वास के ईंधन के बिना यात्रा करना असंभव है। ऐसे में सभी बच्चे लगन, परिश्रम और ईमानदारी से परीक्षा में उत्तीर्ण होकर गांव और क्षेत्र का मान बढ़ाये हैं। प्रधानाचार्य मुमताज अली ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास को विकसित करना है।
आयोजक धनेश यादव बधाई के पात्र हैं जिन्होंने मेधावियों के प्रयासों में निरंतरता बनाए रखने के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित किया है।
इस अवसर पर ब्रज नारायण मणि त्रिपाठी, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अंबरीश मणि त्रिपाठी, राजेश कुशवाहा, मनीष यादव,गंगेश्वर यादव, देवेंद्र उपाध्याय, उपेंद्र कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। पुरस्कार पाने पर छात्रों के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!