Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन शिक्षक के सेवानिवृत होने पर शिक्षकों ने विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम...

शिक्षक के सेवानिवृत होने पर शिक्षकों ने विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम किया

0
301

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा दो के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भेड़ियारी कॉलोनी में शिक्षक मोहम्मद सानी अंसारी के सेवानिवृत होने पर शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने विदाई सह सम्मान समारोह का कार्यक्रम बुधवार को किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शायर डॉ शकील मोईन , विशिष्ट अतिथि में शिक्षक कय्यूम अंसारी और मोहन श्रीवास्तव, गणमान्य के मौजूदगी में मोहम्मद सानी अंसारी को शॉल, उपहार , माला पहनकर लोगों ने शिक्षक विदाई दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को गणमान्य लोगों द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। विदाई सह सम्मान समारोह में मोहम्मद सानी अंसारी ने विद्यालय में बिताए अपने कार्यकाल के बारे में बताया। किस प्रकार पूरा जीवन बच्चों को पढ़ने में बिताया । इस विदाई समारोह में सभी शिक्षकों और गणमान्य द्वारा मोहम्मद सानी अंसारी के कार्यकाल की लोगों ने तारीफ की। इस मौके पर प्रोफेसर जावेद इकबाल, पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह, विद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार, मैनेजर पासवान, डीडीओ नंदकिशोर प्रसाद , लालबचन राम, अतुल शुक्ला और विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चे मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!