Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा की नई पहल, मैनाटांड में खुला अत्याधुनिक...

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा की नई पहल, मैनाटांड में खुला अत्याधुनिक अर्थो केयर व अल्ट्रासाउंड सेंटर

0
298

रमेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण,बिहार
30-04-2025

मैनाटांड बाजार स्थित आदित्य अल्ट्रासाउंड एंड अर्थो केयर सेंटर का बुधवार को भव्य उद्घाटन हुआ। इस आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र के खुलने से अब क्षेत्र के लोगों को बेतिया, मोतिहारी, पटना या गोरखपुर जैसे दूर-दराज़ के शहरों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुखिया सूर्य प्रसाद, बेतिया जीएमसीएच के लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. कुमार शुभम, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवशंकर, तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार शामिल हुए। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिलीप वर्मा और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता समृद्ध वर्मा ने टेलीफोन के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।केंद्र के प्रोपराइटर व हिंदुस्तान के पत्रकार विकास कुमार ने बताया कि मैनाटांड में यह पहला ऐसा केंद्र है, जहां एक ही छत के नीचे अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ईसीजी, ब्लड जांच और हड्डियों से संबंधित सभी सुविधाएं अनुभवी डॉक्टरों द्वारा प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर ग्रामीण व कमजोर तबकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर मुखिया हमीदा पासवान, मुखिया यशवंत यादव, मुखिया प्रतिनिधि नफीस आरजू, शांति देवी, रौशन ब्याहुत, शैलेश कुमार, पवन कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार, अमित कुशवाहा, प्रेमशंकर प्रसाद, बृजकिशोर प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने इस पहल की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!