Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया में आयोजित की गई विशेष विकास शिविर का आयोजन।

मझौलिया में आयोजित की गई विशेष विकास शिविर का आयोजन।

0
160


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत मझौलिया पंचायत के वार्ड नंबर 13 में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति टोला के अंतर्गत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार आपके द्वारा हर घर हर परिवार कार्यक्रम के तहत आयोजित इस विशेष विकास शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना राशन कार्ड निर्माण योजना पेंशन योजना आयुष्मान कार्ड योजना सामाजिक सुरक्षा योजना प्रोत्साहन भत्ता रोजगार गारंटी योजना आदि से संबंधित शिविर लगाए गए थे और उपस्थित ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया गया तथा शिविर के माध्यम से लाभुकों के आवेदन भी लिए गए।


इस शिविर के माध्यम से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी विकास योजना की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
इस विशेष विकास शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण केतन पंचायत के मुखिया सह अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश वार्ड सदस्य सुनील कुमार विकास मित्र विजय कुमार मांझी समेत संबंधित सरकारी कर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!