Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास संभावित बाढ़ से सुरक्षा हेतु बगहा अनुमंडल में तटबंधों का संयुक्त निरीक्षण

संभावित बाढ़ से सुरक्षा हेतु बगहा अनुमंडल में तटबंधों का संयुक्त निरीक्षण

0
263

जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई का भरोसा

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

जिला पदाधिकारी के आदेश ज्ञापांक 111/आ.प्र., दिनांक 22.04.2025 के आलोक में आज दिनांक 29.04.2025 को बगहा अनुमंडल में संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक उच्चस्तरीय संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस निरीक्षण में अनुमण्डल पदाधिकारी, बगहा के साथ कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल-1 एवं 2 पडरौना, अंचल अधिकारीगण (पिपरासी, मधुबनी, भितहां एवं ठकरांहा) तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारीगण (पिपरासी, मधुबनी एवं ठकरांहा) ने भाग लिया। टीम द्वारा पी.पी. तटबंध एवं जी.एच. तटबंध का भौतिक निरीक्षण कर बाढ़ से सुरक्षा की दृष्टि से सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं की गहनता से समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सुरक्षा से संबंधित कमियां पाई गईं, जिन्हें शीघ्र सुधार हेतु चिन्हित किया गया है। इन कमियों को दूर करने तथा तटबंधों को सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को भेजा जा रहा है ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की यह तत्परता और सजगता यह संकेत देती है कि संभावित बाढ़ की विभीषिका से जन-जीवन की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। आमजन से अपील की गई है कि वे प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में सतर्क रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!