Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन विभाग के कार्यालय परिसर में निकला सांप।

वन विभाग के कार्यालय परिसर में निकला सांप।

0
204

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वीटीआर वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर स्थित वन क्षेत्र कार्यालय परिसर में अब वन्य जीव भी अपनी रिपोर्ट खुद पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार की सुबह वन क्षेत्र से भटक कर एक लगभग 10 फीट लंबा अजगर वन क्षेत्र कार्यालय परिसर में जा पहुंचा। तत्काल मौके पर मौजूद स्नेक कैचर की टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।और जटाशंकर वन क्षेत्र में छोड़ दिया। बताते चलें कि मौसम के तापमान में अचानक हुई वृद्धि के कारण वन्य जीव सहित सरीसृप प्रजाति के जीव भी रिहायशी इलाकों का इन दिनों रुख कर रहे हैं। इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि वन क्षेत्र से सटे होने के कारण वन्यजीवों का विचरण सामान्य घटना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!