Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 12 फिट का किंग कोबरा सांप को देख ग्रामीणों में मची भगदड़।

12 फिट का किंग कोबरा सांप को देख ग्रामीणों में मची भगदड़।

0
252

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वीटीआर वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे वनवर्ती गांव में गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही सरीसृप वर्ग के जीवों के विचरण करने का सिलसिला शुरू हो गया है।लगातार किसी न किसी क्षेत्र में जहरीले और बेगैर जहरीले सांपों की धमक देखने या फिर सुनने को मिलता रहता है।इसी क्रम में वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के लवकुश घाट गांव के ग्रामीण सड़क पर रविवार की सुबह एक विषैला किंग कोबरा सांप जो लगभग 12 फीट लंबा वन क्षेत्र से निकल कर ग्रामीण सड़क पर जा पहुंचा।जिसे देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।हालांकि ग्रामीणों का शोर-गुल सुन कर किंग कोबरा पुनः वन क्षेत्र की ओर चला गया।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि सूचना मिली थी,कि एक किंग कोबरा सांप जो लवकुश घाट गांव के ग्रामीण सड़क पर निकला है।सूचना पर स्नेक कैचरों की टीम को मौका पर भेजा गया।परन्तु वन कर्मियों को पहुंचने से पूर्व सांप वन क्षेत्र में चला गया था।लोगों से अपील की गई है, कि किसी भी प्रकार के वन्य जीव अगर दिखाई दे तो उसके साथ छेड़ छाड़ न करे। तथा इसकी सूचना वन कार्यालय को दें।सजग और सतर्क रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!