Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास तेज आंधी व पानी से गिरा  स्कॉर्पियो पर विशालकाय पेड़।

तेज आंधी व पानी से गिरा  स्कॉर्पियो पर विशालकाय पेड़।

0
207

स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार छः लोग बच्चे बाल-बाल, गाड़ी हुई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर में शाम के वक्त अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी और बारिश के साथ ओले पडने लगे।आई तेज आंधी की शुरुआत में ही तीन नंबर पहाड़ ऊपरी शिविर गंडक कॉलोनी के रास्ते से गुजर रही एक स्कॉर्पियो जो वाल्मीकि नगर स्थित बीएसएनल दूरभाष केंद्र के कर्मी कामेश्वर श्रीवास्तव की बताई जाती है।पर एक विशालकाय पेड़ अचानक चलती गाड़ी पर गिर पड़ा। जिसमें गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। किंतु गाड़ी में बैठे छः लोग बाल- बाल बच गए।

जिसका गाड़ी नंबर BR 05PA 8208 हैं।वही गाड़ी में सवार ड्राइवर को हल्की-फुल्की चोटें आई है।जिसे उपचार के लिए ग्रामीणों के सहयोग से वाल्मीकि नगर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जहां स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!