Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन जगत कल्याण एवं विश्व शांति हेतु अखंड अष्टयाम को लेकर निकाली गई...

जगत कल्याण एवं विश्व शांति हेतु अखंड अष्टयाम को लेकर निकाली गई 1051 कलश शोभा यात्रा।

0
179

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी में हर साल की भांति इस साल भी वीटीआर के गर्भ में बसे भेडिहारी स्थित कोट माई स्थान पर रविवार की दोपहर कोट माई पूजा समिति व भेडिहारी ग्राम वासियों के सहयोग से 60 घंटे का अखंड अष्टयाम जगत जननी,जगत कल्याण एवं विश्व शांति कल्याण हेतु आयोजन किया गया।इस अष्टयाम के लिए 1051 कन्याओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। वाल्मीकिनगर के गंडक बराज स्थित नारायणी गंडकी कालीघाट से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल बोझीकर जयकारा लगाते हुए ग्रामीणों के साथ कलश यात्रा निकली गई। जो वाल्मीकि नगर से भेडिहारी कोट माई स्थान तक पहुंची। मौके पर संतपुर सोहरिया के पूर्व मुखिया पति सह समाजसेवी राज लाल महतो, जीतेन्द्र यादव, नागेन्द्र साह, रूदल यादव,श्रवण यादव, रामवेलास यादव आदि भक्त जन सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

अष्टयाम में भक्ति मय हुआ माहौल

इस अष्टयाम में श्री राम जय राम जय जय राम की धुन से भेडिहारी चौक स्थित आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस अषटयाम में कई क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अष्टयाम में 60 घंटो तक निःशुल्क भंडारा का भी आयोजन किया गया है । वही इस अष्टयाम में दर्जनभर स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने बारी-बारी से भाग लेकर यहां के वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!