Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एससी एसटी टोलों में लगा शिविर,

एससी एसटी टोलों में लगा शिविर,

0
142

सुधीश श्रीवास्तव गोपालगंज बिहार

मांझागढ़/ गोपालगज ! शनिवार को मांझा प्रखंड के नव पंचायतों के चिंहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में डाक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर आयोजित किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों के सर्वांगीण विकास हेतु सरकार के लोक कल्याणकारी 22 प्रकार के योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों को मुहैया कराया गया। लोक कल्याणकारी योजनाओं की लाभ से वंचित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों से शिविर में आवेदन लिया गया। आवेदनों की सत्यापन संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा करने के बाद पात्र लाभुकों को ऑन द स्पॉट आवेदनों का निष्पादन किया गया। कर्णपुरा पँचायत के फुलवरिया और जगरनाथा पँचायत के दाना पुर में तथा आदमापु पँचायत के भगवान पुर,बंगरा पँचायत के बंगरा , मधुसरया पँचायत के पैठान पट्टी मालिकान ,छव्ही पँचायत के छव्ही प्रताप पुर पँचायत के सुरवनिया देवापुर शेख पुरदिल पँचायत के दुलडुलिया में चिह्नित टोला में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!