Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन वार्षिक परीक्षा फल में सृष्टि बनी स्कूल टॉपर लोगों ने दी बधाई

वार्षिक परीक्षा फल में सृष्टि बनी स्कूल टॉपर लोगों ने दी बधाई

0
297

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण

बगहा। प्रखंड बगहा एक के पंचायत राज बड़गांव स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल की वार्षिक परीक्षा फल स्कूल प्रबंधन द्वारा घोषित किया गया। जिसमें छठी क्लास की सृष्टि कुमारी ने अपने क्लास में लगभग 95फीसदी अंक हासिल कर अपने माता पिता, दादा दादी तथा स्कूल सहित अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इस दौरान सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल प्रिया स्वतंत्र तथा सौरभ स्वतंत्र ने अपने विद्यालय के छठी क्लास की सृष्टि कुमारी को अपने क्लास में बेहतर अंक लाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस संदर्भ में प्रिंसिपल प्रिया स्वतंत्र ने कहा कि भारत एक गांवों का देश है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में बहु प्रतिभा छुपी हुई है। समाजसेवियों को चाहिए कि ऐसे ऐसे प्रतिभा को आगे बढ़ाने में मदद कर सामाजिकता का बेहतर उपयोग कर देश का भविष्य उज्ज्वल बनाने में मदद करें। जिस तरह से यह बच्ची इतने कम उम्र में अपनी प्रतिभा को सामने ला रही है। इसमें कोई शक नहीं होनी चाहिए। यह बच्ची आगे चलकर देश दुनिया में रौशन कर चंपारण की बेटी की शान बनेगी। इसी बीच सृष्टि कुमारी ने कहा यह प्रतिभा मेरे माता पिता दादा दादी से आशीर्वाद प्राप्ति में मिला है। मुझे आगे बढ़ाने में मेरा स्वाभिमान परिवार सबसे आगे रहेगा। तथा मैं अपनी तरफ से ऐसा कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगी। देश सर्वोपरि है हम देश के लिए पढूंगी तथा जीवन भर सेवा भाव से काम करूंगी। इस दौरान सृष्टि कुमारी के पिता पत्रकार संजीव कुमार तिवारी , माता पुष्पांजलि देवी, दादा उपेन्द्र देव पति तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूर्वजों के आशीर्वाद का फल है। मेरी बेटी किसी बेटा से कम नहीं है। जिसने कभी भी अपने आपको बेटी नहीं समझी है। निरंतर अच्छे विचारक व्यवहार प्रिय तथा पढ़ने लिखने की बातों में सदैव लीन रहती है। सृष्टि को देश दुनिया में नाम रौशन करने वाली सभी परम्पराओं को हम लोग निभाएंगे और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देश के लिए सही चरितार्थ करने में सहयोगी रहेंगे। इस अवसर पर पत्रकार नरेंद्र पांडेय, निर्भय कुमार, विजय कुमार शर्मा, राजेश कुमार बैठा, सुशील कुमार मिश्रा , डॉ. अरविंद नाथ तिवारी, ठाकुर संजय कुमार द्विवेदी, इजरायल अंसारी,भाजपा नेता हृदयानंद दुबे कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल , भारत भूषण दुबे सहित तमाम गणमान्यों ने बधाई संदेश भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!