Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मांझागढ़ पुलिस ने शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

मांझागढ़ पुलिस ने शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

0
184

सुधीश श्रीवास्तव गोपालगंज पश्चिमी चंपारण


मांझागढ़/ गोपालगंज ! शराब बंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के तहत मांझागढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना पर मांझागढ़ थाना क्षेत्र पुरानी बाजार के निवासी लालबाबू पासी के पुत्र मनीष कुमार के घर छापेमारी कर रोयाल स्टेज 8 लीटर 250 ग्राम शराब जब्त करने के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा तथा 150 लीटर शराब बनाने की सामग्री पास को मांझागढ़ पुलिस के द्वारा बिनिष्ट किया गया बताते चले कि मांझागढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि पुरानी बाजार के लालबाबू पासी के पुत्र शराब तस्कर मनीष कुमार के द्वारा शराब बेचा जा रहा है पुलिस को सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में त्वरित करवाई करते हुए शराब तस्कर के घर छापेमारी कर 8 लीटर 250 ग्राम रोयाल स्टेज शराब जब्त करने के साथ शराब तस्कर को हिरासत में लेते हुए शराब बनाने की सामग्री पास 150 लीटर जब्त कर बिनिष्ट करने के साथ उत्पाद अधिनिय के तहत एफआईआर दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया इसकी जानकारी देते हुए मांझागढ़ अपर थाना ध्यक्ष चन्दन कुमार राम ने बताया कि इस शराब तस्कर पर पूर्व में भी चार आपराधिक मामले दर्ज किए गए है वर्ष 2018 में मांझागढ़ थाना कांड संख्या 367 /2018,248/2019,181/2023,1/2025 में भादवी की धारा 30 के तहत दर्ज की गई है ।दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने तथा पुलिस प्रशासन के द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार की जा रही करवाई के बावजूद न शराब पीने वाले शराब पीना बन्द कर रहे है शराब तस्करों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद भी शराब की कारोबार करने से शराब तस्कर बाज नही आ रहे है जिसके कारण शराब बंदी सफल होते नही दिख रहा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!