Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन अखंड राम धुन कीर्तन में पहुंची मंत्री रेणु देवी।

अखंड राम धुन कीर्तन में पहुंची मंत्री रेणु देवी।

0
185

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिमी चंपारण


भाजपा नेता व पूर्व मुखिया हरिशंकर शर्मा के निवास परिसर में आयोजित 24 घंटे के अखंड राम धुन कीर्तन में शामिल होने बिहार की पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की मंत्री रेणु देवी शनिवार को पहुंची। पूर्वी चंपारण जिले के सटहा गांव की आराधना मंडली द्वारा मधुर मनमोहक और आकर्षक ढंग से राम धुन कीर्तन प्रस्तुत किया गया। साथ ही आराधना मंडली के कलाकारों ने विभिन्न प्रकार की भक्ति से भर पूर्ण झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को झुमा दिया। इधर इस धार्मिक उत्सव के आयोजन कर्ता भाजपा नेता व पूर्व मुखिया हरिशंकर शर्मा उनके बड़े भाई सुदामा शर्मा तथा छोटे भाई ब्रिज किशोर शर्मा द्वारा मंत्री रेणु देवी भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी नगर निकाय बेतिया के युवा नेता राहुल कुमार विधायक प्रतिनिधि संदीप कुमार श्रीवास्तव भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश जिला अधिवक्ता मंच के विनीत कुमार झा जयप्रकाश कुमार भिखारी सिंह आदि को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विनोद चौरसिया अशोक चौरसिया कमल मुखिया रंजीत कुमार सुरेंद्र मुखिया विश्वनाथ शर्मा अरविंद कुमार साहित्य अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!