Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वीटीआर के जंगल सफारी गाड़ी में वायरलेस से होगा संपर्क।

वीटीआर के जंगल सफारी गाड़ी में वायरलेस से होगा संपर्क।

0
178

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वीटीआर वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में भ्रमण पर पहुंचने वाले पर्यटकों को नेटवर्क की समस्या से दो चार होना पड़ता था।जब वे जंगल में भ्रमण पर जाते हैं। वहीं सफारी गाड़ी में तकनीकी गड़बड़ी या सफारी के क्रम में आई किसी परेशानी की स्थिति में संपर्क नहीं हो पाता था।इन समस्याओं को देखते हुए वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ नेशामणी के निर्देश पर रेंजर श्रीनिवासन नवीन के नेतृत्व में जंगल सफारी की पांच गाड़ियों को वायरलेस सेट से लैस किया गया है। रेंजर श्री नवीन ने बताया कि पर्यटकों को अब नेटवर्क की समस्या से होने वाली समस्या से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि उपरी शिविर स्थित जंगल कैंप आदि जगहों पर वाई फाई की सुविधा पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। नेटवर्क की परेशानी वर्षों से पर्यटकों को परेशानी पैदा करती रही है।उपरी शिविर और जंगल में किसी आपात स्थिति में पर्यटकों से संपर्क करना अब आसान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!