Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम साधु दंपति हत्याकांड के सुराग तलाशने में जुटी पुलिस।

साधु दंपति हत्याकांड के सुराग तलाशने में जुटी पुलिस।

0
175

एसएसबी के खोजी कुत्ते की ली जा रही है,मदद।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव वार्ड नंबर 2 निवासी की धनहिया रेता में गुरुवार को वृद्ध साधु दंपति के शव मिलने के बाद बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज एवं बगहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र के दिशा-निर्देश पर वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह घटनास्थल पर एसएसबी बगहा मुख्यालय के प्रशिक्षित डॉग्स के साथ घटनास्थल की जांच की गई ।और ग्रामीणों से और परिजनों से कई बिंदुओं पर सुराग तलाशने की कोशिश में एसएसबी के खोजी कुत्ते के साथ जुट गई।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है ।कड़ियां से कड़ियों को मिलाने की कोशिश की जा रही है। मृतक के पुत्र गोविंद महतो के फर्द बयान पर वाल्मीकि नगर थाना में कांड संख्या 39/25 दर्ज किया गया है। इसमें मृतक के पुत्र ने सीमावर्ती नेपाल के गोपीगंज परसौनी निवासी रिश्तेदार सीताराम चौधरी को आरोपित किया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!